मेरठ: 14 मार्च को जनपद न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
मेरठ में आगामी 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा। इसमें शामनीय वाद, स्टाम्प वाद, राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, वैवाहिक व पारिवारिक विवाद, टैक्स संबंधी मामले, बिजली चोरी, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), चालान से जुड़े मामले, श्रम विवाद, जलकर वाद तथा प्री-लिटिगेशन के मामले शामिल किए जाएंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे लोक अदालत में अपने मामलों का आपसी समझौते के आधार पर शीघ्र और निःशुल्क निस्तारण कराएं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके।