मेरठ नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी

meerut nagar nigam

मेरठ नगर निगम के सभी वार्ड की आरक्षण सूची लखनऊ से जारी कर दी गई है। जारी की गयी सूची के बाद अब इसमें आपत्तियां भी मांगी गई हैं। इन सभी आपत्तियों का निस्तारण भी एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा। मेरठ नगर निगम में  90 वार्ड हैं। देर शाम सभी वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के यहां से यह सूची जारी की गई है। यदि किसी भी वार्ड की जारी सूची से किसी को कोई परेशानी या आपत्ति हो तो DM कार्यालय में इसको भेज सकता है। स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि 7 दिन के अंदर जिनकी आपत्तियां DM कार्यालय में आएगी। उनका ही निस्तारण किया जाएगा।

Please follow and like us:

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *